दैनिक खोज खबर/मकेर/ परसा महाबीर मंदिर चौक से एक युवती की मोबाइल झपट्टा मारकर भाग रहे युवकों को मकेर पुलिस ने दबोचा । घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि परसा हनुमान मंदिर के समीप एक युवती मोबाइल से बात कर रही थी उसी दरम्यान एक बाइक पर सवार दो युवकों ने झपट्टा मार कर मोबाइल लेकर चलते बने । फिर क्या था युवती ने तत्काल परसा पुलिस से इस घटना की अवगत कराया । परसा पुलिस ने तत्काल वायरलेस से इसकी जानकारी सभी जिला के थानों को अवगत कराया साथ ही झपट्टा मार मोबाइल लेकर भाग रहे युवक मकेर की तरफ जा रहे थे । इसकी जानकारी मकेर थाना अध्यक्ष को बताया गया ,।मकेर पुलिस गस्ती दल ने मकेर महाबीर चौक पर जांच अभियान चलाया ,दोनों युवकों ने पुलिस दल को देखते हुए अपनी बाइक मोड़ने लगे फिर क्या था पुलिस ने ततपरता से दोनों युवकों को दबोच कर थाने लाई । पूछताछ के बाद तलासी ली गयी तो उक्त मोबाइल उसके पॉकेट से मिली । पूछताछ के क्रम में दोनों युवक डेरनी थाना के सुतिहार ग्राम निवासी राजू कुमार महतो एवम राहुल कुमार के रूप में शिनाख्त हुई । मकेर पुलिस ने कागजी कार्यवाही करते हुए दोनों युवकों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गयी है । वही युवती की पिता प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार करने के बाद पुलिस ने उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों एवम पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।