दैनिक खोज खबर/सोनपुर. सोनपुर विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता शम्भु कुमार के निर्देश पर विधुत चोरी करने के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया.जहां विभाग के कर्मी तेजस्वी कुमार,राम बच्चन कुमार, सरोज कुमार, वीरेंद्र कुमार ने सोनपुर नगर परिषद क्षेत्र के पहाड़ी चक वार्ड नंबर 7 नियर  न्यू आर पी एफ बैरक के नजदीक छापामारी की गई.जहां अवैध रूप से विद्युत के उपयोग करते हुए तीन लोग पकड़े गए। जहां तीनों लोगों पर विभागीय कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है। उक्त बात की जानकारी देते हुए कनिये विद्युत अभियंता सोनपुर सूरज कुमार ने बुधवार को बताया कि सुमित्रा देवी पति राजेंद्र राम घर पहाड़ी चक वार्ड 7 के यहां बकाया राशि ₹ 12145/- था जहां विभाग ने विद्युत विच्छेद कर दिया था इन्होंने अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग कर रहे थे इससे विभाग को ₹ 3414/- की क्षति हुई है। इनके ऊपर कुल ₹ 15569/- रुपए की क्षतिपूर्ति के लेकर नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है. वही दूसरा मीना देवी पति रामबरन पासवान घर पहाड़ी चक वार्ड 7 विद्युत के उपयोग करते पकड़े गए हैं इससे विभाग को ₹ 8715/-क्षति हुई है इससे विभाग ₹ 16709/- रुपए की क्षतिपूर्ति के लिए थाने में नामजद प्राथमिक की दर्ज की है. वहीं तीसरा सुशीला देवी पति पप्पू पासवान पहाड़ी चक वार्ड 7 के यहां स्मार्ट मीटर में ₹ 45335/- रुपया बकाया रहने के कारण सस्वतः बंद हो गया था इन्होंने अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग करते हुए पकड़े गए इससे विभाग को ₹ 2957/- के क्षति  हुई है इनके ऊपर कुल. ₹ 48292/- की क्षति पूर्ति के लिए नामजद कुल तीन उपभोक्ता के ऊपर कानूनी प्रक्रिया करवाई करते हुए सोनपुर थाने में नाम जद प्राथमिक की दर्ज की गई है।