अमेरिका से पहुंचे शोधकर्ता शहीद के पैतृक आवास सबलपुर
दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के सबलपुर गाँव स्थित बभनटोली निवासी किसान नेता शहीद रामवृक्ष ब्रह्मचारी की जीवनी अमेरिका में शोध(रिसर्च) की जाएगी। ये बातें अमेरिकन इतिहासकार प्रोफेसर विलियम आर. पिंच ने कहीं। आपको बताते चले कि प्रोफेसर पिंच अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य के मिडिलटाउन शहर स्थित वेस्लेयन यूनिवर्सिटी में इतिहास के प्रोफेसर हैं। पिंच दक्षिण एशियाई इतिहास के एक प्रतिष्ठित इतिहासकार व प्रोफेसर हैं। पिंच मुख्य रूप से भारत में भक्ति परंपराओं, संन्यासी, योद्धाओं और औपनिवेशिक काल के धार्मिक एवं सामाजिक इतिहास पर अपने शोध के लिए जाने जाते हैं। पिंच इस साल भारत दौरे पर है एवं सबसे ज्यादा पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भ्रमण कर रहे हैं और इस क्षेत्र के हिंदी केंद्र के सन1930-40 के बीच के कृषि क्रांतिकारियों और उनके धार्मिक एवं दार्शनिक दिमाग पर एक पुस्तक के लिए शोध कर रहे हैं और उनकी जानकारियां जुटा रहे हैं। अपने इसी शोध कार्य के दौरान पिंच सोनपुर के सबलपुर (बभनटोली) स्थित किसान नेता शहीद ब्रह्मचारी के पैतृक आवास में शनिवार क़ो पहुंचे और वहां उनके परिजन एवं ग्रामीणों से मुलाकात किए और ब्रह्मचारी जी के बारे में अहम जानकारियां प्राप्त की। आपको बताते चले कि शहीद ब्रह्मचारी जी एक किसान नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी थे। ब्रिटिश गुलामी जमींदारों को जोर जुलम तथा उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ स्वामी सजदानंद सरस्वती ने किसानों मजदूरों को शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए किसान सभा की स्थापना की थी. शाहिद ब्रह्मचारी जी ने स्वामी सहजानंद सरस्वती को अपना आदर्श मानते हुए उनके साथ आंदोलन में भाग लिए।वे स्वतंत्रता संग्राम में दर्जनों बार जेल गए एवं अंततः 1945 में हजारीबाग स्थित जेल में ही उनकी मृत्यु हो गई। इस मौके पर शहीद ब्रह्मचारी जी के भतीजे देवनाथ शर्मा, पोते मुन्ना शर्मा व घर की अन्य महिला सदस्य एवं ग्रामीण विजय शर्मा, अशोक शर्मा, छोटन शर्मा, कुंदन शर्मा, बिक्की आदि मौजूद रहे।
Recent Comments