बीडीओ ने स्वच्छा ग्राहियों को दिए निर्देश

#परवेज अख्तर/सिवान;

हसनपुरा : प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ डॉ. दीपक कुमार सिंह ने सभी स्वच्छाग्राही तथा कार्यपालक सहायक के साथ बैठक की। बैठक के दौरान बीडीओ ने कहा कि सभी पंचायतो में स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण का कार्य किया जा रहा है। स्वच्छताग्राही तथा कार्यपालक सहायक शीघ्र जियो टैगिंग कर कार्य को सम्पन्न कराएं। ताकि स्वच्छता अभियान को सफ़ल बनाया जा सके। इस अवसर पर नंदलाल राम, अमित पांडेय, तारकेश्वर शर्मा, विकास कुमार, संतोष कुमार, शिवजी कुमार, सुनीता कुमारी, जयशिला कुमारी, कार्यपालक सहायक मनोज कुमार, पीयूष रंजन आदि उपस्थित थे।
………………………………………