दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

मझौलिया : भूख लगी है रोटी दो, राशन केरोसिन में उपभोक्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुर्दाबाद के नारों के साथ मझौलिया गांव के उपभोक्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया उपभोक्ताओं का नेतृत्व कर रहे राजद के वरीय नेता विक्रमा शाह प्रखंड विकास पदाधिकारी को वार्ड 1 और 2 के उपभोक्ताओं का संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पीडीएस दुकानदार साहब जान निया द्वारा 3 माह का राशन एवं केरोसीन का उठाव कर लिए हैं मांगने पर कहते हैं कि 1 माह का राशन दे दिए हैं 1 साल में 4 बार राशन केरोसिन बेचकर अधिकारी को पैसा देना पड़ता है मैं क्या करूं राशन केरोसिन में कटौती का पूरा राशि उपभोक्ताओं द्वारा लिया जाता है उन्होंने बताया कि 1 सप्ताह के अंदर इसका जांच नहीं किया जाता है तो 8 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में आमरण अनशन पर उपभोक्ता उतरेंगे इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच किया जाएगा जांच उपरांत दोषी पाए जाने पर डीलर पर कार्यवाही की जाए आवेदन देने वालों में विक्रम सह शंभू प्रसाद अशोक कुमार जगन्नाथ पासवान आलमगीर मियां अली हुसैन मियां अनिल प्रसाद कृष्णावती देवी माला देवी सावित्री देवी मराठी देवी कुंती देवी कौशल्या देवी आदि लोगों का हस्ताक्षर है आवेदन में प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी भी कार्यवाही के लिए अनुशंसा की है फोटो भी साथ में है