मढ़ौरा में

महिला से बाइक सवार उच्चके ने
झपटामार पैंतीस हजार उड़ाये
मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक से रूपये की निकासी कर परिसर से बाहर खड़ी महिला से बाइक सवार उच्चकों ने रुपये से भरा पॉलीथीन झपटामार ले भागे.बताया जाता है गुरुवार को एक महिला ने बैंक से रुपये की निकासी कर बैंक से ज्योंही बाहर निकली की बाइक सवार उच्चकों ने पॉलीथीन में रखे रुपया को झपटामार ले लिये और तेज रफ्तार में भाग निकले.मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला स्थानीय थाना क्षेंत्र के विक्रमपुर निवासी जयमुन निशा बतायी जा रही है.पीड़ित महिला जब हल्ला की तब तक उच्चके तेज गति से मुख्य सड़क में दक्षिण की तरफ भाग गये.प्रत्यक्षदर्षियो के अनुसार उच्चके एक पल्सर पर दो नवयुवक थे.जिसमें एक हेलमेट पहना हुआ था.महिला के चिल्लाने पर लोगों ने ध्यान दिया तबतक अपराधी भाग निकले.ज्ञात हो की शहर में बीते कल ही इलाहाबाद बैंक के परिसर से ठग को लोगों ने पकड़ पुलिस को सौपा था.क्षेंत्र में बैंक परिसर के नजदीक चोर और उच्चके के आतंक से लोग दहशत में है.प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया की पीड़ित महिला ने बैंक से पैंतीस हजार रूपये निकासी की थी.बैंक से बाहर निकलने पर रोड किनारे खड़ी थी की उचक्के ने रुपया झपट भाग गया.पीड़ित महिला विक्रमपुर निवासी जयमुन निशा ने आवेदन दी है। मामले की तहक़ीककात की जा रही है.