बेतिया – लौरिया:– बैठक में हुई किसानों को होने वाले समस्या पर चर्चा

न्यूज़ इनपुट रविशंकर मिश्रा लौरिया पंं. चम्पारण बेतिया बिहार:–
प्रखंड के बसवरिया देवराज मे किसानों की बैठक राजद के तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साजीद हुसैन की अध्यक्षता मे हुई ।बैठक मे किसानों के होने वाले समस्या पर चर्चा हुई। किसानों को संबोधित करते हुए साजीद हुसैन ने कहा की वर्तमान समय मे किसानों की समस्या कोई सुनने वाला नहीं है प्रबंधन तानाशाही कर रही है प्रतिदिन किसानों पर कभी भेरायटी तो कभी रिजेक्ट बता प्रताडित किया जा रहा है।साल भर मेहनत कर किसान कर्ज लेकर खेती का काम करता है उसके बाद भी समय से गन्ना नहीं गिरने से चिंतित. रहता है। आज परची व भुगतान हेतु प्रबंधन का चक्कर लगाते नजर आ रहा है कमजोर व छोटे किसान जो संसाधनविहीन है उनका गन्ना अभी तक नहीं गिरने से परेशान हैं किसानों के आय का मुख्य स्त्रोत गन्ना हैं पिछले साल आइ बाढ मे धान का फसल नष्ट हो गया था । मिल प्रबंधन पुरी तरह अपने किसानों की समस्या को अनदेखी कर रही है अभी भी रिजेक्ट भेरायटी की गन्ना खेतों मे लगी है ।जब सरकार गन्ने की अलग अलग भेरायटी व दरे अलग अलग तय कर चुकी है तो मिल गन्ने के नाम व भेरायटी लेने मे आनाकानी कयो कर रही हैं किसानों का गन्ना खेत मे है जिससे किसानों की हालात गंभीर है।

किसी के यहां शादी है तो किसी के यहां बीमारी है कोइ अपने परिवार के बच्चों की पढाई लिखाई कैसे कराये अब तक गन्ने. का भुगतान नहीं हुआ है पुरे जिले मे किसानों की अनदेखी की जा रही है केन्द्र व राज्य सरकार पुणँतः किसान विरोधी है राजद इसके लिए चुप नहीं बैठेगा पुरे जिले मे चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा मौके पर सागर महतो भुटटो सफदर हुसैन शहनवाज रियाजुल बदरी यादव रंजीत मिश्र सहित काफी संख्या मे किसान उपस्थित थे।