इसुआपुर(सारण):केरवां पंचायत के वार्ड नम्बर 6 के परसा बिनटोली में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन के लिए मंगलवार को मुखिया रेणु देवी तथा प्रोग्राम ऑफिसर नदीम अहमद के द्वारा संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया ।मुखिया रेणु देवी ने बताया कि 8 लाख की लागत से बनने वाले इस भवन का निर्माण जल्द कर लिया जायेग ।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय,जेई महम्मद अरशद,पीआरएस जाफर अली,महम्मद शमीम,ग्रामीणदारा सिंह, बीरेंद्र राय,रामनिगार तिवारी,गुलजार प्रसाद,नरेश प्रसाद,उत्तम सिंह, अनिल सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे ।