बीडीओ ने दो पंचायतों को ओडीएफ करने का प्रयास किया तेज
मढ़ौरा (सारण) : प्रखंड के शिल्हौरी व गौरा पंचायत को ओडीएफ करने के दिशा में प्रयास तेज कर दिया गया है.मंगलवार को बीडीओ अमरेश कुमार ने नोडल पदाधिकरी के साथ शिलहौरी व गौरा पंचायत का दौरा किया.जिसमें जनप्रतिनिधियों , वार्ड कर्मियों औऱ लाभुकों से मिलकर हो रहे कार्यो की समीक्षा किया.साथ ही कार्य में तेजी लाने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया.इस सम्बंध में बीडीओ अमरेश कुमार ने बताया की शील्हौरी औऱ गौरा पंचायत में शौचालय निर्माण के काम पूरे पंचायत के सभी वार्डो में तेज गति से हो रहे है.लगभग पचास प्रतिशत घरों में शौचालय का निर्माण कार्य पुरा हो चुका है.शौचालय विहीन घरों को भी शौचालय युक्त करने के दिशा में तेजी से काम हो रहा है.शीघ्र ही दोनो पंचायतों को पूर्णतः ओडीएफ घोषित कर दिया जायेगा.
#न्यूज़ इनपुट : विपिन कुमार मिश्र / दैनिक जागरण , मढौर