लाभुक ने आवास सहायक पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप
मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय प्रखंड के बहुआरा पट्टी पंचायत के आवास सहायक द्वारा राशि आवंटन के लिये दस हजार रुपये रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आया है.इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा बीडीओ को आवेदन देकर की गयी है.पीड़ित स्थानीय प्रखंड के विंद बहुआरा निवासी गौतम पाठक ने प्रधानमंत्री आवास योजना चयनित करने एव उसकी राशि आवंटन करने के लिये रिश्वत में आवास सहायक द्वारा जबरन राशि उगाही कर लेने का आरोप लगाया गया है.असहाय और दोनों पैरों से लाचार गौतम पाठक ने बताया कि वितीय वर्ष 2016-17 में निःशक्त कोटि से प्रधानमंत्री आवास योजना का चयन हुआ था.जिसकी राशि पहली किस्त के साथ ही अप्रैल माह में दूसरी क़िस्त भी आयी. लेकिन आवास सहायक द्वारा दबाव देकर मुझसे पैसा ले लिया गया.इस सम्बंध में बीडीओ अमरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन प्राप्त हो चुकी है.मामले की जांच की जाएगी.
#न्यूज़ इनपुट -विपिन मिश्रा , दैनिक जागरण /मढ़ौरा




Recent Comments