
पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के उभवा सारंगपुर निवासी हबीब अंसारी के कर्कटनुमा घर मे गुरुवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए । बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी एवं तेज हवा के कारण इसने विकराल रूप धारण कर लिया । घटना की जानकारी होते ही आस पास के सैकड़ों ग्रामीण दौड़े एवं घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । हालांकि इस घटना में घर के अंदर रखे लगभग 5 क्विंटल अनाज के अलावे लाखो रुपये मूल्य के सामान जलकर खाक हो गए ।




Recent Comments