युवा संवाद का प्रतिनिधिमंडल गाड़ियों के पार्किग की समस्यां के निराकरण के लिये ज़िला परिवहन पदाधिकारी से मिला

छपरा :मंगलवार को युवा संवाद का प्रतिनधिमण्डल बिहार प्रदेश के युवा नेता डॉ विशाल सिंह राठौर के नेतृत्व में ज़िला परिवहन पदाधिकारी से मिलकर कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए अतिशीघ्र इसके निराकरण की मांग की।जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय छपरा के मुख्यमार्ग NH19 और छपरा कचहरी-साँढा ओवरब्रिज के पास अवैध तरीके से टेम्पू, ट्रक-बस और कई गाड़िया लगी रहती है। जिससे आये दिन घटना-दुर्घटना घटती रहती है। यहाँ तक ओवरब्रिज पर कई बार दुर्घटना में लोगो की जान भी जा चुकी है। ओवरब्रिज के उतरी और दक्षणि छोर पर जिस तरीके से ये टेम्पू इत्यादि गाड़िया लगी रहती है वैसे आये दिन घटना दुर्घटना घटती रहेगी। अभी छपरा शहर में स्नातक की आज से परीक्षा चल रही है जिसमे हजारो छात्र और छात्रा और उनके परिजन का मार्ग NH19और ओवरब्रिज बना है।यदि जल्द से जल्द इसपर कोई ठोस कदम नही उठाया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।इस पर ज़िला परिवहन पदाधिकारी ने कहा की मै खुद जाकर इस जगहों पर अवैध रूप से लगी गाडियो का जाँच करूँगा और जो दोषी पाये जायेंगे उनपर क़ानूनी कार्यवाही भी की जायगी।इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से छात्र नेता शैख़ नौशाद, पवन श्रीवास्तव,पवन उपध्याय,राजन सिंह इत्यादि थे