सारण :सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई बाइक, बाइक सवार को गंभीर स्थिति में किया गया पीएमसीएच रेफर
अमनौर

थाना क्षेत्र के अमनौर – सोनहो मुख्य मार्ग एसएच 73 खोरीपाकड़ गोविंद गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ. घटना रविवार की देर रात की बतायी गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तरैया थाना क्षेत्र के डेहुरी गांव निवासी स्व. शेषनाथ सिंह का पुत्र शत्रुघ्न सिंह पटना से अपने घर बाइक से जा रहे थे कि उक्त सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक में जा टकराई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं कुछ दुर पर रात्रि गश्ती में तैनात अमनौर थाने के एएसआई चन्देश्वरी यादव व अन्य पुलिस बल ने उक्त घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां वह जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है. वहीं पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक को थाने ले आई.