
प्रदेश अध्यक्ष का प्रोफ़ाइल फ़ोटो
केन्द्रीय विद्यालय में किसानों के बच्चों के नामांकन के लिए आरक्षित हो 25 फीसद सीट : भाकियूछपरा (सारण)। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के बच्चों के नामांकन के लिए केन्द्रीय विद्यालयों में 25 फीसद सीटें आरक्षित करने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भारद्वाज तथा प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने इस संबंध में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को एक पत्र लिखकर कहा कि सरकार के इस कदम से किसान देश की मुख्य धारा में जुड़ सकेंगे।
नेताद्वय ने पत्र में लिखा है कि किसानों के बच्चों की शिक्षा के लिए अब तक कोई स्तरीय ब्यवस्था नहीं किए जाने से इसका प्रतिकूल प्रभाव भावी पीढ़ी पर पड़ती जा रही है।आम सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन का माहौल किसी से छूपा नहीं है।किसानो की माली हालत उन्हें महंगे प्राईवेट स्कूलों में नामांकन कराने की इजाजत नहीं देता है। जिस कारण उनकी शिक्षा अधूरी रह जाती है। अशिक्षा और अज्ञान गरीबी का मुख्य कारण होता है और इसका सीधा असर उत्पादकता पर पड़ता है।उन्होंने कहा कि किसान समूदाय देश के अर्थब्यवस्था का रीढ़ होता है और जब रीढ़ ही स्वस्थ नहीं हो तो विकास की परिकल्पना करना बेमानी है।
उन्होंने कहा कि देश के किसान किसी भी मामले में केन्द्रीय और राज्य स्तरीय कर्मचारियों से कम नहीं है बल्कि पूरे देश को पर्याप्त भोजन कराने की कूबत केवल किसानों में ही है।इसलिए केन्द्रीय विद्यालयों में 25 फीसद सीटें आरक्षित कराकर किसानों को शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल कराया जाए।




Recent Comments