विवाहिता को जलाकर मार डालने के बाद शव को किया गायब, आरोपित पति सहित तीन गिरफ्तार
बनियापुर(सारण) : दहेज के लोभियों ने विवाहिता को जलाकर हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गायब कर दिया। पड़ोसियो की सुचना पर पिता ने बेटी के ससुराल पहुँच स्थिति की जानकारी के बाद स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया।जिस पर करवाई करते पुलिस ने पति भसुर तथा ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में मृतक के पिता हंसराजपुर गांव निवासी बबन शर्मा ने प्राथमिकी में दर्ज कराया है कि अपनी पुत्री बेवी देवी की शादी हिन्दू रीती रिवाज के साथ 50 हजार नगदी और एक लाख रुपया उपहार स्वरूप देकर मनिकपुरा गांव निवासी विनोद शर्मा के पुत्र बबलू शर्मा के साथ किए थे। शादी एक वर्ष बाद पुत्री के पति ससुर सास भसुर गोतनी व्यवसाय के लिए एक लाख रुपया का दवाव बनाने लगे तथा सब मिलकर काफी प्रताड़ित करते थे। जिस मांग को पूरा न होने पर बेटी द्वारा सुचना दी जाती थी जिस सुचना पर बार बार बेटी के ससुराल वालो को सगे सम्बन्धियो के सहयोग से समझाने पर कुछ दिन ठीक ठाक रहता था। 23 जुलाई को निजी परिचित के द्वारा सुचना मिली की आपकी पुत्री की हत्या कर जलाने के लिए ले जाया जा रहा है।जिसे सुनकर अपने कुछ ग्रामीणों के साथ मानिकपुर पहुंचा तो देखा सभी घर छोड़ फरार है।
घटना में पति बबलू शर्मा ससुर विनोद शर्मा सास गोतनी निर्मला देवी सुनीता देवी मीणा देवी भसुर पप्पू शर्मा सूरज शर्मा को नामजद किया है।साथ ही लड़की को दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
मामले में पुलिस प्राथमिकी के बाद करवाई करते पति बबलू शर्मा उर्फ़ आश्विनी कुमार ,ससुर विनोद शर्मा तथा भसुर पप्पू कुमार उर्फ़ अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।तथा घटना की गहन छानबीन कर रही है।




Recent Comments