नशे की हालत में युवक गिरफ्तार , जेल

परवेज अख्तर/सिवान;

बसंतपुर. बसंतपुर थाने में तैनात एसआई राजेन्द्र शर्मा ने शनिवार की देर शाम मुख्यालय के सब्जी मंडी के समीप नशे की हालत में बेहोश पड़े युवक को हिरासत में लिया. उसके बाद पुलिस ने युवक को इलाज के लिए बसंतपुर पीएचसी लाया. जहां चिकित्सकों ने युवक को नशे का सेवन करने की पुष्टि की. इलाज के बाद बेहोश पड़े युवक को रविवार की सुबह में होश आया. जिसने अपनी पहचान सारण के गरखा थाने के बभनइया निवासी विशेश्वर कुमार यादव के रूप में की. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को उसे जेल भेज दिया.
————-