शादी की नियत से नाबालिक छात्रा का अपहरण-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण):
“”””””””””
अवतार नगर थानाक्षेत्र के झौवा बसंत गाँव से ट्युशन पढ़ने गयी एक 16 बर्षिय नाबालिक छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे झौवा बसंत गांव निवासी छात्रा के पिता ने स्थानीय थाने मे अपने पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शनिवार की संध्या छात्रा ट्युशन पढ़ने के लिए गयी थी । रात तक जब वह वापस नही लौटी तो खोजबीन की गयी लेकिन कुछ पता नही चल सका इस संबन्ध मे उन्होंने गाँव के संबन्धी मधेपुरा जिला के उदयकिशुनगंज थानाक्षेत्र के छातापट्टी गाँव निवासी मोहन सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार एवं प्रेम कुमार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए यह आरोप लगाया है कि इन दोनो ने ही शादी की नियत से मेरी पुत्री का अपहरण किया है ।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया है कि मामला प्रेम प्रसंग का लगता है । प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है ।