मोतिहारी: रंगदारी के मामले संजय सिंह गिरफ्तार

मोतिहारी: थानाक्षेत्र के बंजरिया गांव से पुलिस ने रंगदारी के एक मामले के नामजद आरोपित संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि वह कांड संख्या 184/16 व 164/16 में वांछित था। मधुबन के जोगौलिया पेट्रोल पंप के मालिक राकेश कुमार सिंह व गैस एजेंसी के संचालक से पूर्व में मांगी गई रंगदारी का अप्राथमिकी आरोपित था। छापेमारी में थानाध्यक्ष संदीप कुमार व सैप के जवान शामिल थे।