बेतिया – नौतन:– पुर्व विवाद को ले मुखिया पति पर जानलेवा हमला

विवाद मे पंचायत सचिव व विकास मित्र पति सहित चार पर एफआईआर ।
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प. चं) बिहार :– 
नौतन  – प्रखंड के पशिचमी नौतन पंचायत के मुखिया शारदा देवी पति प्रेम कुमार मुखिया पर जानलेवा हमला करने के मामले मे पंचायत सचिव विकास मित्र पति सहित चार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए थाने मे आवेदन दिया।मुखिया पति ने अपने दिये आवेदन मे बताया है कि शनिवार को उनकी पत्नी मुखिया शारदा देवी सभी वार्ड सदस्यो की उपस्थिति मे लक्ष्मीपुर गांव स्थित पंचायत भवन मे कार्यकारिणी की बैठक कर रही थी उसी समय पंचायत सचिव ध्रुव नरायण कुमार व विकास मित्र पति रामेश्वर राम किसी दास्वेज पर मुखिया को हस्ताक्षर करने की बात कही जहा मुखिया ने हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया ।जिसको लेकर दोनो पक्षो मे बात चित विवाद का रूप पकड लिया। जिसकी सुचना  मुखिया पति को मिला और वे पंचायत भवन पहूच गये तथा वहिष्कार कर बैठक को स्थगित कर दिया गया। तथा इस बबात की सुचना बीडीओ को मुखिया पति ने दी।शाम करीब साढ़े पांच बजे मुखिया पति अपने मेडिसीन दुकान पर नौतन पहूचे तथा  सतीश कुमार चौरसिया बृजनंदन प्रसाद व बिनोद कुमार निषाद से बात चीत करने लगे तभी अचानक पंचायत सचिव के  आदेश पर विकास मित्र पति रामेश्वर राम विवेक राम विवेक कुमार व एक अन्य युवक बाईक पर सवार होकर आये तथा मुखिया पति प्रेम कुमार मुखिया पर नलकटी तान दी और गाली गलौज करने लगे ।मुखिया पति ने हाथ मार नलकटी को जमीन पर गिरा दिया।और चिल्लाने लगे।लोगो को आते देख सभी आरोपी नौ दो ग्यारह हो गये।मुखिया पति ने पुलिस प्रशासन से जांच कर नामजद सभी लोगो पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया । थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला किसी योजना वही पर हस्ताक्षर कराने के लिए हुआ है पुलिस कांड संख्या  16/18 अंकित कर मामले की जांच मे जुट गयी है।