मोतिहारी:-जन अधिकार छात्र परिषद का हुआ गठन .
✍मोतिहारी (आकाश कुमार सिंह):-जन अधिकार छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष मोनु सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक की गई, बैठक में जिला और प्रखंड में छात्र परिषद की गठन की गयी, अमित यादव को जिला उपाध्यक्ष, आशीष कुमार को महामंत्री, उमर खान को मिडिया प्रभारी, सोनू कुमार और विवेक कुमार कोषाध्यक्ष, सत्यानंदन यादव को मधुबन प्रखंड अध्यक्ष, राजु कुमार को विधानसभा अध्यक्ष, चंदन यादव को जिला उपाध्यक्ष, सतेन्द्र कुमार यादव को पकड़ीदयाल प्रखंड के मिडिया प्रभारी, सचिन कुमार को बंजरिया प्रखंड अध्यक्ष पर मनोनीत किया गया। 
इनके मनोनयन पर छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम कुमार, प्रदेश सचिव बृजेश यादव, जिलाध्यक्ष मोनु कुमार सिंह, जिला सचिव रविरंजन, सचिव कन्हैया कुमार, प्रवक्ता पप्पु गुप्ता, महासचिव अमरदीप कुमार, जिलाध्यक्ष मोख्तार प्रसाद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मोहमद मेराज उर्फ लिटिल गुरु युवा परिषद के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गिरी, प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र त्यागी आदि ने बधाई दी है।