
बगही चवर में धान के खेत से मिला एक युवक का शव
✍️धर्मेन्द्र कुमार/तरैया(सारण):
थाना क्षेत्र के पोखरेरा पंचायत के बगही चवँर में धान की खेत से एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक का शव मिला है।गाँव के कुछ किसान शुक्रवार को जब चवँर में गये तो धान की खेत से बदबू आ रही थी।जब लोग आगे बढ़ कर देखे तो एक धान के खेत में एक 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ हैं।धान के खेत में थोड़ा-थोड़ा पानी भी था।जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो थानाध्यक्ष राजेश कुमार उक्त स्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।और जाँच कर रहे है हालांकि पुलिस को डुमरी छपिया के एक ग्रामीण ने बताया कि यह व्यक्ति अमनौर या मकेर प्रखण्ड का है जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था।और पिछले चार-पाँच दिन पूर्व ईधर देखा गया था।




Recent Comments