✍दैनिक खोज खबर के लिए नवीन सिंह परमार 

🌞 देश के महामहिम राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी रामनाथ कोविन्द चुनाव जीत कर देश के 14वें महामहिम राष्ट्रपति निर्वाचित हो चुके है ।
वह देश में सत्तारूढ़ एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे. उनके विपक्ष में चुनाव लड़ने वाली यूपीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उन्हें जीत की बधाई दी है. बता दें कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने से पहले रामनाथ कोविन्द बिहार के राज्यपाल थे. अब वह 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.

गुरुवार की सुबह 11 बजे राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ था. वोटों की गिनती संसद भवन के कमरा नं. 62 में चल रही थी. पहले राउण्ड की गिनती से ही रामनाथ कोविन्द विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार पर निर्णायक बढ़त लेते दिखे. पहले ही राउण्ड में कोविन्द को 221 वोट मिल चुके थे जबकि मीरा कुमार को महज 134 वोट मिले थे. इसके बाद रामनाथ कोविन्द तेजी से जीत की ओर आगे बढ़ते दिखाई दिए. किसी भी राउण्ड में मीरा कुमार उनके आसपास भी नहीं दिखाई दीं.

( चुनाव में पराजित प्रत्याशी कांग्रेस की मीरा कुमार )
चुनाव में निर्वाचन में संसद के दोनों सदस्यों के मत का कुल मूल्य 5,49,408 है तो सभी राज्यों के विधायकों का मत मूल्य 5,49,495 है. इस तरह कुल मतों का मूल्य 10,98,903 है. गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान गत 17 जुलाई को हुआ था. मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविन्द को 65.65 प्रतिशत वोट मिले हैं. रामनाथ कोविंद को कुल 7,02,044 वोट मिले, वहीं मीरा कुमार को 3,67,314 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा. गौरतलब है कि 2012 के राष्ट्रपति चुनाव में प्रवण मुखर्जी को 7,13,763 और विपक्षी उम्मीदवार पीए संगमा को 3,15,987 वोट मिले थे.


( कानपुर  में महामहिम के घर पर जश्न मनाने समर्थक )
राष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद और विधान सभा के सदस्य मतदान करते हैं. एमएलसी यानी विधान परिषद के सदस्य राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान नहीं करते. राज्यों का बक्सा अल्फाबेटिकल ऑर्डर पर खोला गया था. जबकि वोटों के गिनती चार अलग अलग टेबल पर हुई है.

सोमवार को हुई वोटिंग में 99% वोटिंग हुई थी, रिटर्निंग अधिकारी अनूप मिश्रा ने बताया कि यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग है. अभी लोकसभा (543) और राज्यसभा (233) में कुल 776 सांसद हैं. दोनों लोकसभा और राज्यसभा से दो-दो सीट खाली हैं. बिहार के सासाराम से बीजेपी के सांसद छेदी पासवान के पास वोटिंग का अधिकार नहीं था, इस तरह 771 सांसदों को वोट डालना था, लेकिन 768 सांसदों ने ही वोटिंग की. टीएमसी के तापस पाल, बीजेडी के रामचंद्र हंसदह और पीएमके के अंबुमणि रामदौस ने वोट नहीं डाले, ये सभी लोकसभा सांसद हैं. दोनों सदनों में 99.61% वोटिंग हुई. देश की 31 विधानसभाओं के 4120 एमएलए में से 10 सीट खाली हैं और एक विधायक अयोग्य है. इस तरह 4,109 विधायकों को वोट डालना था, लेकिन 4,083 ने वोटिंग की यानि, कुल 99.37% वोटिंग हुई.

( महामहिम को बधाई देते प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह)
👉इनपुट : श्रीनारद इंस्टिट्यूट फॉर मीडिया सर्विसेज एंड सोशल वर्क 
📞07004126180