छपरा : वुधवार को NH-19 का लंबे अरसे से अवरुद्ध कार्य का पुनः शुभारंभ हुआ।सदर प्रखंड के अवधपुरा में कार्य शुभारंभ के मौके पर आयोजित समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सारण डीएम सुव्रत कुमार सेन ने कहा कि बहु प्रतीक्षित कार्य का शुभारंभ हुआ है,अधूरे निर्माण कार्य के पूरा हो जाने से बहुत सारे समस्याओं का निदान होगा।

सभा को संबोधित करते हुए छपरा विधायक सीएन गुप्ता,पूर्व विधायक ज्ञान चंद मांझी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रामदयाल शर्मा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि इसके लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी ने क्षेत्र के लोगों की मांग को जोरदार तरीके से विभागीय मंन्त्री से लेकर देश के सदन लोकसभा में जोरदार और तर्कपूर्ण ढंग से उठाया और आज उसका प्रतिफल है कि लंबे अरसे बाद अवरुद्ध कार्य का शुभारंभ हुआ है।इसके लिये सांसद श्री रूडी का सभी ने आभार ब्यक्त किया।इस मौके पर राजन सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, बैजनाथ सिंह, सतेंद्र सिंह, विवेक सिंह धर्मेंद्र सिंह, बिरेन्द्र साह समेत कई गणमान्य लोग उपास्थि रहे।