मैरवा में शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक स्विफ्ट डिजायर कार जप्त
परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा: मैरवा पुलिस ने गस्ती के दौरान शराब के साथ दो युवक को डोमडीह से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में एक महाराष्ट्र नम्बर की स्विफ्ट डिजायर कार जप्त किया है. जिसमें एक कार्टून देशी शराब बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान जीरादेई थाना के ठेपहा महादेवा टोला के प्रिंस कुमार है तथा मैरवा के शाही लगंडपुरा गांव के आसीन अंसारी है.
इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर पुलिस शराब की खेप के बारे में जांच पड़ताल कर रही है. कई जगह छापेमारी भी की है. जिसमें कई शराब माफिया पुलिस के हाथ चढ़ने वाले है.




Recent Comments