विपक्ष के द्वारा दिग्भ्रमित करने का किया जा रहा कार्य : स्वास्थ्य मंत्री
परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. भारतीय जनता पार्टी जिला सिवान के द्वारा आयोजित नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में परिचर्चा का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे के अध्यक्षता में टाउन हॉल में हुआ.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन बिल राज्यसभा में पारित होने के बाद विपक्षी राजनीतिक रोटी सेंक रहा है. तीन तलाक पर नरेंद्र मोदी ने अल्पसंख्यक महिलाओं को न्याय दिलाने का कार्य किया. एनआरसी एवं सीएए देश हित एवं राष्ट्रीय हित में है. इस बिल में भारत के अल्पसंख्यकों को विपक्ष के द्वारा दिग्भ्रमित करने का कार्य किया जा रहा है, जो निंदनीय है. नागरिकता संशोधन बिल को पारित करने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वकालत की थी, फिर आज कांग्रेस को क्या हुआ. कांग्रेस ने प्रारंभ से ही देश के आजादी के बाद देश के धर्म के आधार पर बांटने का कार्य करने को अंजाम दिया है. उन्होंने पिछले दिन राजद के बिहार बंद के दौरान को चर्चा करते हुए कहा कि बंद के दौरान राजद के लोगों ने बिहार में गुंडागर्दी करते हुए बिहार को फिर जंगलराज की ओर धकेलने का असफल प्रयास किया था. मंच का संचालन सुधीर जायसवाल ने किया. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी, भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय एवं भाजपा के पूर्व सांसद पंडित जनार्दन तिवारी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को इन सभी महान विभूतियों के पद चिन्हों पर चलने का आग्रह किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक व्यास देव प्रसाद, विधान पार्षद टुन्ना पांडे, विधायक कर्णजीत सिंह, प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन विस्तार अनिल कुमार मिश्र, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व विधायक रामायण मांझी, पूर्व विधायक डॉ देव रंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह, तुफैल कादरी, भाजपा नेता देवेशकांत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, प्रदीप कुमार रोज, विनय शाही, वशिष्ठ पाठक, नंद प्रसाद चौहान, राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूनम गिरी अर्पणा उपाध्याय, सुशीला देवी, आशा राम, शर्मा नंदराम, मिथलेश यादव, विजय चौधरी, मुखिया सुजीत शर्मा, प्रशांत दुबे, मुकेश कुमार बंटी, बाल्मीकि यादव, उमेश कुमार मल्ल, लिसा लाल, नगर पार्षद जयप्रकाश गुप्ता, नगर पार्षद राजन शाह, उप सभापति बबलू साह, सरोज सिंह राणा, लल्लन राय, ललन राम, अमित कुमार सोनू, सुभाष कुशवाहा, मुखिया आभा देवी सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.




Recent Comments