जमीनी विवाद में तोड़ दी चहारदीवारी
परवेज अख्तर/सिवान;

नौतन. थाना क्षेत्र के कादिरचक गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा मकान की चहारदीवारी तोड़ने और अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में झूलन चौहान के पुत्र रोहित कुमार ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में कहा है कि 21 वर्ष पूर्व तात्कालीन सरपंच द्वारा जमीन का पैमाइश कराकर बंटवारा कर दिया गया था. जिसमें प्राप्त हिस्से पर मकान तथा चहारदीवारी का निर्माण किया गया था. विगत 8 नवंबर को पड़ोस के कुछ लोग आकर गाली गलौज करते हुए निर्मित चहारदीवारी को तोड़ कर कब्जा कर लिया. मामले में दो महिला सहित पांच लोगों को आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि आवेदन मिला है, जांच की जा रही है.
&&&&&&&&&