आगामी पर्व-त्योहारों के लेकर प्रशासन की असमाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
छपरा (सारण) : शनिवार कों सारण डीएम सुब्रत कुमार सेन ने समहरणालय सभा कक्ष मेंं बैठक कर सभी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को आगामी पर्व-त्योहारों के लेकर असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रखने को कहा।साथ ही अधिकारियों कों सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिये भी कहा गया। बैठक की अध्यक्षता करतें हुये डीएम ने उपस्थित अधिकारियों कों 19 अगस्त को सभी थानों मेंं शांति समिति की बैठक करने का निर्देश देते हुये कहा की सभी डीजे संचालकों कों विशेष प्रपत्र मेंं सहमति पत्र भरवाया जाए औऱ सबों की सूची अनुमंडल पदाधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन कों मुहैया कराया जाए।क्षेत्र मेंं सतर्क रहे , चौकसी बरतें औऱ किसी भी घटना की तुरंत जानकारी देने के लिये भी डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर डीएम, एसपी , एडीएम , एसडीओ , डीसीएलआर, बीडीओ , थानाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी भी थे।