तृतीय चरण की विकास समीक्षा यात्रा के बजाय पांचवे चरण की समीक्षा यात्रा में सारण पहुचेंगे मुख्यमंत्री
विनीत कुमार, छपरा
सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के दौरान सारण आनेवाले हैं। सारण के आमजनों समेत प्रशासनिक अधिकारी भी तैयारी में लगे हैं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 जनवरी को विकास कार्यो की समीक्षा करने सारण आनेवाले थे। मुख्यमंत्री के आगमन को ले तैयारियां जोर शोर से की जा रही थी मगर अब यह कार्यक्रम थोड़ा आगे बढ़ गया है।
नए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अब 18 जनवरी को सारण आएंगे जहाँ वे एकमा नगर पंचायत के वार्ड 18 में अब तक किये गए विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे।

यह मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा का पांचवा चरण होगा।
विकास कार्य की समीक्षा यात्रा के चौथे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 जनवरी को बक्सर व कैमूर, 13 जनवरी को सासाराम व भोजपुर में समीक्षा करेंगे जबकि पांचवे चरण में वे 16 जनवरी को गया, 17 जनवरी को भागलपुर व 18 जनवरी को सारण के एकमा पहुचेंगे।





Recent Comments