सारण :हाई कोर्ट ने पैगम्बरपुर पोखरा के अतिक्रमण मामले में अधिकारियों से किया ब्योरा तलब 
बनियापुर (सारण) 
पटना उच्च न्यायालय ने प्रखंड के पैगम्बरपुर पोखरा के अतिक्रमण मामले में अधिकारियों से ब्योरा तलब किया है। जिसको लेकर प्रखंड के सीओ सहित एन एच के अधिकारियों ने मंगलवार को मौके पर पहुंच जमीन का पैमाइस किया। तथा अधिकारियों द्वारा सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने वालों की सूची बनाई गई।
                            प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रखंड के पैगम्बरपुर पोखरा के अतिक्रमण को लेकर पटना उच्च न्यायालय में अतिक्रमण वाद दायर किया गया है। जिस वाद दायर पर उच्च न्यायालय द्वारा अधिकारियों से इस जमीन की स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। जिसमें उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में सीओ ललन प्रसाद सिंह तथा एनएच के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण वाली जमीनी की पैमाइसी कराई गई। तथा उक्त जमीन पर अतिक्रमण करने वाले लोगों की सूची बनाई गई है। जिसके संबंध में सीओ ललन प्रसाद सिंह ने बताया कि पोखरा भींडा के अतिक्रमित जमीनी का ब्योरा पटना उच्च न्यायालय द्वारा सरकार से मांग की गई है। जिसको लेकर इस जमीन की पैमाइस कराई जा रही है। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।