Justice for Gita की तख्ती ले एकमा में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च
संवाददाता एकमा
एकमा नगर पंचायत के छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर युवाओं व आमलोगों द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।

हाथों में जस्टिस फ़ॉर गीता की तख्ती व कैंडल को ले लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया व दुष्कर्मियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की।

कैंडल मार्च के दौरान भाजपा नेता अविनाश चन्द्र उपाध्याय, डॉ पंकज कुमार सिंह, रौशन सिंह, पिंटू सिंह, बबलु सिंह,शैलेन्द्र सिंह, बन्टी ओझा, श्री राम रावत आदि उपस्थित थे।