
जमालपुर में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन,पहले मैंच में अमनौर जीता
मढ़ौरा (सारण)I
प्रखंड के भावलपुर पंचायत के जमालपुर में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई I टूर्नामेंट का उद्घाटन में पहुंचे समाजसेवी रवि सिंह, अश्वनी प्रसाद यादव, नौतन मुखिया सुमित रंजन, पूर्व प्रमुख मधुसुदन कुमार ने सभी खिलाड़ी से खेल को खेल भावना से खेलने और अपनी प्रतिभा को निखारने की बात कही I उद्घाटन मैंच अमनौर और खोरी पाकड़ के बीच खेला गया I पहले खेलते हुए खोरी पाकर की टीम ने 16 ओवर में 90 रन बनाये I जबाब में खेलते हुये अमनौर की टीम चार विकेट खोकर ही जरुरी रन बना लिये I मैंन ऑफ द मैंच अमनौर के रवि को चुना गया, चयनित खिलाड़ी को समाजसेवी रवि सिंह ने पुरस्कृत किया I
साभार – संजीव कुमार, दैनिक भास्कर, मढ़ौरा, सारण ।




Recent Comments