मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक पे ICICI बैंक में लूट
✍️किशन कर्ण/मुजफ्फरपुर :जिले में बेखौफ लुटेरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।एक सप्ताह पहले सदर थाना क्षेत्र में एसबीआइ में लूट के बाद शनिवार को आइसीआइसीआइ बैंक को निशाना बनाया।सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोबरसही स्थित बैंक की शाखा में 11:42 बजे घुसे छह अपराधियों ने एक मिनट में तकरीबन आठ लाख रुपये लूट लिए। जाते समय अपराधी गार्ड का हथियार भी लेते गए।सूचना पर क्यूआरटी और पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है।मौके पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि एक मिनट में लूट को अंजाम दिया गया।* *कई लुटेरे कम उम्र के थे। जांच की जा रही।पुछताछ में बैंक मैनेजर राजेश कुमार ने पुलिस और मिडियाकर्मी को बताया कि आठ लाख पांच हज़ार 115 रुपये की लूट हुई है।




Recent Comments