
पीएचडी मंत्री ने तरैया के परौना में दुर्गापूजनोत्सव शतचण्डी महायज्ञ सह हीरक जयन्ती का किया उदघाटन
▶️धर्मेन्द्र कुमार /तरैया (सारण) : प्रखण्ड के परौना गाँव मे 75 वर्षो से आयोजित दुर्गापूजनोत्सव शतचण्डी महायज्ञ सह हरिक जयंती का उदघाटन शनिवार को बिहार के पीएचडी मंत्री विनोद नारायण झा एवं सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने द्वीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।परौना गाँव मे पूजा की विशेषता यह है कि यहाँ दुर्गा के नौ रूपो की पूजा लगातार 75 वर्षो से होती आ रही है।पूजा के 75 वर्ष पूरे होने पर शतचण्डी महायज्ञ सह हरिक जयंती का आयोजन किया गया था।जिसके उदघाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पीएचडी मंत्री थे।उक्त मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए पीएचडी मंत्री ने मंच से देश और क्षेत्र की खुशहाली के लिए माँ दुर्गा से प्रार्थना किया।फिर उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।आज हमारा देश का शान विदेशों में भी बढ़ रहा है।उक्त मौके पर महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,पूर्व विधायक जनक सिंह,कृष्ण कुमार सिंह मंटू, मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह,जिला परिषद प्रियंका सिंह,राखी कुशवहा,गुडू सिंह,पूर्व विधायक ज्ञानचंद माँझी,शेखर सिंह,अमरनाथ सिंह,मुकेश सिंह,शेखर सिंह,अमित सिंह,हरिनारायण सिंह अधिवक्ता,किशोर कुमार सिंह बबुआ, सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह,दिलीप राम,डॉ. रंजन व अन्य मौजूद थे।मंच का संचालन हर्षनारायन सिंह रमण ने किया।




Recent Comments