आग लगने से लगभग दस बीघा भूमि पर तैयार गेहूं की फसल जलकर हुई राख

अमनौर /सारण – स्थानीय थाना क्षेत्र के नौरंगा चंवर में आग लगने से लगभग दस बीघा भूमि पर तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. सोमवार को हाई टेंशन तार से झूलसकर खेत में गिरे चिडि़या से अचानक लगी आग ने आधा दर्जन से अधिक किसानों के मेहनत की कमाई देखते ही देखते जला कर खाख कर दिया. घटना के बाद स्थानीय सैकड़ों की संख्या में लोग घटना स्थल पहुंच आग बुझाने के प्रयास में जूट गये. जहां स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. तबतक आधा दर्जन किसानों के लगभग दस बीघा भूमि पर तैयार गेहूं की फसल आग के चपेट में आ गई. अगलगी की घटना से मर्माहत किसान नगनारायण राय की पत्नी रामपति देवी, रामानंद राय, भुवन राय, शिवनाथ महतो, उमाशंकर राय, लाल मोहन पाल सहित अन्य पीड़ित किसानों ने बड़ी मेहनत के साथ फसल उगाया था. मगर इस घटना से खेत में तैयार गेहूं की फसल बर्बाद हो गया. इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर राजस्व कर्मचारी तथा सीआई राजीव पाण्डेय घटनास्थल पहुंच घटना का जायजा लिया. अमनौर सीओ सुशील कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्नि पीड़ितों की सुचि आपदा विभाग को मुआवजा के लिए भेजा जाएगा.