मिर्जापुर में आगलगी में तीन फुसनुमा घर जलकर राख
मढ़ौरा,सारण ।
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में बीती रात अचानक आग लगने से एक झोपड़ीनुमा घर जल कर राख हो गया । इस दौरान घर में रखी बाइक और एक साइकिल भी जलकर बर्बाद हो गया । वहीं फुसनुमा पलानी के अंदर बांधे गए मवेशियों को भी मामूली रूप से जल जाने से जख्म हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बधार में रखे गए फुसनुमा पलानी में गुरुवार की आधी रात आग की लपटें निकलने लगी । आसपास के ग्रामीण इकठ्ठा होते तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित मिर्जापुर गांव के किशुन दयाल मांझी, लाल बाबू मांझीऔर राज देव मांझी बताये गए हैं।