मांझी। दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर तख्त गांव में जमीनी विवाद के दौरान तेजाब फेंकने के मामले में लगन पंडित के पुत्र सुरेंद्र पंडित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों अनूप साह, मुन्ना साह एवं तुलसी साह को सोमवार के दिन जेल भेज दिया। दर्ज प्राथमिकी में सुरेंद्र पंडित ने कहा है कि ललन साह के पुत्र अजय साह एवं रामदास साह के पुत्र रामचन्द्र साह के बीच मारपीट हो रही थी। इसी बीच पहुंचे रामदास साह का पुत्र तुलसी साह पहुंच गया। उसके कहने पर रामचन्द्र साह के पुत्र अनूप एवं मुन्ना साह घर से तेजाब की बोतल लेकर पहुंचे और अजय साह पर फेंके। परन्तु वह तेजाब मेरे पुत्र प्रदीप कुमार पंडित, दोस्त सोहैल अख्तर के चेहरे पर पड़ने से झुलस गया। इनके अलावें तेजाब के छींटे पड़ने से आस-पास मौजूद कई अन्य लोग व राहगीर भी जख्मी हो गए। तेजाब फेंकने के क्रम में नामजद तीनों आरोपियों के भी जख्मी होने की बात कही गई है।