छठ पूजा को ले हुआ शांति समिति की बैठक

पानापुर(सारण) :सोमवार को थाना परिसर में अंचल अधिकारी रणधीर प्रसाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। सीओ ने कहा कि बिना लाइसेंस लिए दुर्गा पूजा नहीं होगा। इसलिए जहां-जहां पूजा होनी है, वहां की पूजा समिति लाइसेंस के आवेदन कर दें। साथ ही मूर्ति विसर्जन के लिए भी अलग से अनुमति लेनी होगी। सीओ रणधीर प्रसाद ने बताया कि छठ पूजा में घाटों पर प्रशासन की नजर रहेगी। चिन्हित घाटों पर गोताखोर भी तैनात रहेंगे। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो, जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।