बेहतर शिक्षण कार्य के लिए तरैया के दो शिक्षकों के डीईओ ने किया सम्मानित
तरैया(सारण):05.09.2018।
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर शिक्षण कार्य के लिए शिक्षक दिवस के अवसर पर सारण डीईओ ने तरैया के दो शिक्षकों को सम्मानित किया है।प्रखण्ड के मध्य विद्यालय पिपरा के शिक्षक नवल किशोर यादव और मैकडोनाल्ड उच्च विद्यालय देवरिया के एचएम कपिलदेव राय को सारण डीईओ ने बुधवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया है।जिसको लेकर प्रखण्ड के शिक्षकों में खुशी की लहर है।प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह,बीआरपी बबन सहनी, मो.अनीस,एचएम धीरेन्द्र कुमार,लखिन्द्र सिंह आदि शिक्षकों ने बधाई दी है।




Recent Comments