मुखिया लोगों के साथ पंचायत के विकास की बनेगी रणनीति
#परवेज अख्तर/सिवान;
गोपालगंज : पंचायतों के विकास को लेकर सोमवार की शाम मुखिया लोगों के साथ बैठक होगी. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने 234 पंचायतों के विकास को लेकर वहां के स्थानीय मुखिया के साथ बैठक कर रणनीति बनाये जाने का निर्णय लिया है. जिसको लेकर बीडीओ के माध्यम से हथुआ अनुमंडल के सभी मुखिया लोगों को सूचना दिया गया है. ताकि 24 जून को बैठक कर आवश्यक निर्णय लिया जा सके. बैठक समाहरणालय के सभा कक्ष की शाम चार बजे से होगी. जिसमें पंचायतों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा होगी. वही आगामी विकास कार्यों को गति देने के लिए रणनीति तैयार किया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त सज्जन आर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, हथुआ अनुमंडल के सभी बीडीओ व सभी मुखिया भी मौजूद रहेंगे.




Recent Comments