
छपरा में अबैध ढंग से बालू लदे ट्रक को परिवहन कराते एक परिवहन विभाग के अधिकारी दो दलालों के साथ गिरफ्तार
छपरा : सोमवार को मांझी पथ पर सुनियोजित तरीके से अवैध बालू लदे ट्रक को पास करने के आरोप में सारण जिले में तैनात परिवहन विभाग के एक प्रवर्तन अधिकारी को दो अवैध दलालों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त गिरफ्तार अधिकारी की बालू माफियाओ से बड़ी सांठगांठ थी । कोइलवर- दोरीगंज- छपरा – मांझी मार्ग के माध्यम से अवैध रूप से ओवरलोड ट्रकों को गुजरने के लिए परिवहन की अनुमति देते थे । उनकी बालू माफिया के साथ मजबूत सांठगांठ बताई जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे मोबाइल फोन पर ट्रक नंबरों को पास करने के लिए उपयोग करते हैं जिन्हें तब पारित करने की अनुमति थी। 5 ट्रक , 12 ड्राइवर और खलासी के साथ पासिंग माफिया को भी गिरफ्तार किया गया है।




Recent Comments