एसपी से लगायी न्याय की गुहार
#परवेज अख्तर/
सीवान: नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बजाजी मोहल्ला निवासी आफताब आलम ने पुलिस अधीक्षक सीवान को एक आवेदन देकर अपने ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमे के निष्पक्ष अनुसंधान की मांग की है अपने एसपी को दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि सीवान के भू माफियाओं द्वारा प्रार्थी को अकेला जानकर भीड़भाड़ वाले इलाके में जानलेवा हमला भी किया जा चुका है जिससे उनके शरीर में अंदरूनी चोट भी हैं उनकी पत्नी द्वारा भी स्थानीय पुलिस पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है आफताब आलम ने पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग करते हुए परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की है




Recent Comments