
इसुआपुर(सारण)। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवानपुर में कार्यरत शिक्षिका डॉ आभा कुमारी की दर्दनाक मौत शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में हो गई। वह छपरा स्थित अपने आवास से ड्यूटी करने इसुआपुर आ रही थीं कि बाजार समिति छपरा के पास एक ओवरलोडेड अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल डाला। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका आभा कुमारी शनिवार को छपरा के उमनागर आवास से इसुआपुर प्रखण्ड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुम्भा के लिए निकली थी कि बाजार समिति के पास अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया।जिससें शिक्षिका की मौत हो गई।वहीं चकमा देकर ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़ फरार हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद में पुलिस प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया।शिक्षिका की मौत की खबर सुनकर प्रखंड के शिक्षकों तथा उनके ससुराल अचितपुर गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। प्रखंड के शिक्षकों ने मृतात्मा के आत्मा की शांति हेतु विद्यालय में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतका के पति थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह बिहार पुलिस में कार्यरत हैं। जो पटना में ड्यूटी करते हैं। वहीं उनका एक पुत्र तथा एक पुत्री पटना में अध्ययनरत हैं। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।




Recent Comments