ग्रेस मिशन के बच्चों ने खेलकूद में दिखाई प्रतिभा, अनुष्का और अजीम बने ट्रैक चैम्पियन

 

मढ़ौरा ।
स्थानीय ग्रेस मिशन स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने अपनी खूब प्रतिभा दिखाई । खेल के अलग अलग इवेंट में बच्चों में जबदस्त प्रतियोगिता रही और पढाई के साथ साथ छात्र छात्राओं ने खेल में भी आगे निकालने होड़ लगाते दिखे । रेड, ग्रीन, येल्लो और ब्लू हाउस में बटे स्कूल के छात्र छात्राएं अपने हाउस को जीत दिलाने के लिए मैदान पर लगातार अपना पसीना बहाते दिखे । बालिका वर्ग के सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अनुष्का, रौशनी, स्वेता ने जबकि बालक वर्ग में अजीम, शाहिल, ओमप्रकाश क्रमश प्रथम, द्वितीय तृतिय रहे। सौ मीटर दौड़ के जूनियर बालिका वर्ग में रिशिका, अंकिता, अनुष्का, बालक वर्ग में प्रत्युष, अरविन्द और अरमान ने स्थान प्राप्त किया । दौ सौ मीटर बालिक सिनियर वर्ग में रिया, सृष्टि, अनुष्का, बालक वर्ग में ओम प्रकाश, कविश, शाहिल ने जबकि जुनियर बालक में वर्ग में वाजिद, प्रशांत, प्रत्युष ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया । लॉंग जंप सीनियर बालक वर्ग में ओम प्रकाश, कविश, नीतीश ने बालिका वर्ग में अनुष्का, सृष्टि, रिया ने स्थान प्राप्त किया वहीं जूनियर के बालक वर्ग में अनुज, अमन, प्रशांत कामयाब हुए । रस्साकशी के बालक, बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस के बच्चों ने जीत दर्ज की । इसमें लड़कियों में अनुष्का, सृष्टि, सैफा मुमताज, पूर्णिमा, निधि, अंशु जबकि लड़कों में सलमान, आकाश, सुमित राज, पियूष, अनुपम, अनीस, मोहम्मद आरिफ ने भाग लिया । इस दौरान खिलाडियों को संबोधित करते हुये के प्राचार्य दिलीप मैथ्यू ने कहा कि बच्चों के लिए खेल जरुरी है । यह बच्चों के शरीरिक विकास के साथ उनका मांनसिक विकास के लिए भी जरुरी है । खेल न सिर्फ मनोरंजन के लिए जरुरी है बल्कि बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा को सामने लाने के लिये जरुरी है ।खेल से ही बच्चे मुखर और बोल्ड बनेगे साथ ही उनमें टीम वर्क और सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की भावना का विकास होगा । स्कूल के स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता से बच्चों की अलग प्रतिभा का भी पहचान संभव है । प्रतियोगिता को संपन्न कराने में स्कूल के शिक्षक विनोद कुमार गुप्ता, विल्सन, टिनों, आशा, पिंकी, पूजा कुमारी, रिंकी, पम्मी, आदि सक्रीय सहयोग दिया ।