पोखरा में डूबने से छात्र की मौत

#परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर(सिवान) :स्थानीय थाना क्षेत्र के बैजू बरहोगा निवासी जयप्रकाश
सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार (18) की मौत शनिवार को पोखरे में डूबने से हो
गई। बताया जाता है कि आशुतोष अपने साथियों के साथ चंवर के पोखरे में
स्नान कर रहा था, इसी बीच तालाब के गहरे पानी में चले जाने से आशुतोष डूब
गया। आशुतोष को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन जब तक गांव
वाले वहां पहुंचे आशुतोष डूब चुका था। ग्रामीणों ने किसी तरह से आशुतोष
के शव को तालाब से बाहर निकाला और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
बसंतपुर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।