
रोटरी सारण के तत्वावधान में योग दिवस शिविर का हुआ आयोजन
छपरा : रोटरी सारण के तत्वावधान में योग दिवस के अवसर पर राजेन्द्र स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया योग शब्द संस्कृत धातु ‘युज’ से निकला है, जिसका मतलब है व्यक्तिगत चेतना या आत्मा का सार्वभौमिक चेतना या रूह से मिलन। योग, भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी शैली है । हालांकि कई लोग योग को केवल शारीरिक व्यायाम ही मानते हैं, जहाँ लोग शरीर को मोड़ते, मरोड़ते, खिंचते हैं और श्वास लेने के जटिल तरीके अपनाते हैं। यह वास्तव में केवल मनुष्य के मन और आत्मा की अनंत क्षमता का खुलासा करने वाले इस गहन विज्ञान के सबसे सतही पहलू हैं। योग विज्ञान में जीवन शैली का पूर्ण सार आत्मसात किया गया है।इस अवसर पर रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया योग की सुंदरताओं में से, एक खूबी यह भी है कि बुढ़े या युवा, स्वस्थ (फिट) या कमजोर सभी के लिए योग का शारीरिक अभ्यास लाभप्रद है और यह सभी को उन्नति की ओर ले जाता है। उम्र के साथ साथ आपकी आसन की समझ और अधिक परिष्कृत होती जाती है। हम बाहरी सीध और योगासन के तकनिकी (बनावट) पर काम करने बाद अन्दरूनी सुक्ष्मता पर अधिक कार्य करने लगते है और अंततः हम सिर्फ आसन में ही जा रहे होते हैं।
योगा शिविर में रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल,अध्यक्ष राजेश जायसवाल,सचिव चन्द्र कान्त द्विवेदी, पुर्व अध्यक्ष राजेश फैशन, पंकज कुमार,डाॅक्टर मदन प्रसाद,सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,अजय कुमार, अजय गुप्ता,अजय प्रसाद,प्रदीप कुमार,सत्यनारायण प्रसाद,सुनिल कुमार सिंह, बासुकी,राजेश गोल्ड,राकेश कुमार, रतनलाल,बाबू लाल,बिजय ब्याहुत,राज कुमार गुप्ता,दिनेश कुमार गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता आदि सम्मिलित हुए।




Recent Comments