मुकदमा करने के खिलाफ आक्रोश
✍️परवेज अख्तर/सिवान;

आंदर (सिवान) : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षक दिवस के मौके पर 5 सितंबर को पटना में आयोजित शिक्षक वेदना रैली से भड़की सरकार ने शिक्षक नेता मार्कंडेय पाठक, ब्रजनंदन शर्मा, नवनीत कुमार और प्रदीप कुमार समेत आठ हजार अज्ञात शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कर किया है। सरकार का आरोप है कि शिक्षक नेताओं ने बगैर अनुमति के आंदोलन छेड़ा, जबकि शिक्षक नेताओं का कहना है कि सरकार ने अलोकतांत्रिक एवं विधि विरुद्ध तरीके से पहले गांधी मैदान फिर संजय गांधी स्टेडियम में शांतिपूर्ण वेदना रैली पर रोक लगाई।