महिलाओं के बीच फल का वितरण
✍️परवेज अख्तर/सिवान;

भगवानपुर हाट (सिवान) :प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने करीब सौ गर्भवती महिलाओं के बीच फल का वितरण किया।उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के
स्वास्थ्य एवं गर्भ में पल रहे शिशु के स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार जरूरी है और उनके स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन अतिआवश्यक है। इस मौके पर महिला चिकित्सक डॉ. कुसुम खातून, लैब टेक्नीशियन ललन राम, डाॅ. हरेंद्र प्रसादसिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक गुलाब रब्बानी, लेखापाल
वृजकिशोर प्रसाद, स्वास्थ्यकर्मी गोलू कुमार,शांति देवी आदि उपस्थित थे। इस दौरान नीतू देवी, शारदा देवी, सोना देवी, रीना देवी, सोनी देवी, अनीता देवी, काजल कुमारी वर्मा, कुमारी रीमा आदि की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिए गए।