दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बाइक व टेम्पू की टक्कर में बाइक सवार की मौत, चालक को लोगो ने बनाया बंधक
भंगहा थाना क्षेत्र के जबदी गांव के पास पिड़ारी बाजार में संचालित कौशल विकास केंद्र के टेम्पू और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार भंगहा थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी समसुद्दीन अंसारी का 14 वर्षीय पुत्र सद्दाम अंसारी बताया जाता है। जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति में परिजनों ने बेतिया ले गये। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उधर इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने टेम्पू चालक और टेम्पू को बंधक बनाकर जमकर हंगामा किया। चालक रिंकू कुमार और टेंपो को जबदी गांव से पकड़ कर आक्रोशित लोग कोटवा ले गये। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिड़ारी बाजार में संचालित कौशल विकास केंद्र में पढने के लिए छात्र-छात्राओं की एक टेंपो रामपुर से जा रहा था। तभी जबदी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस घटना को लेकर कोटवा में मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी।





Recent Comments