वैशाली :रेलवे टेंडर घोटाला मामले में राजद नेताओं को पटियाला हाउस कोर्ट से बेल मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
#विरोधियों का हुआ मुंह हुआ काला -मंजू सिंह।
हाजीपुर (वैशाली)
रेलवे टेंडर घोटाला मामले में राजद नेताओं राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत सभी आरोपितों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है. वही राजद के दिग्गाज महिला नेत्री मंजू सिंह ने दलित बस्तियों में मिठाई और गुलाल लगाकर खुशी मनाया है रेलवे टेंडर घोटाला मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने राजद नेताओं राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत सभी आरोपितों को राहत दी है.अदालत ने एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर सभी आरोपितों को जमानत दे दी है. राजद नेताओं राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को जमानत मिलने के बाद राजद परिवार में खुशियां मनायी जा रही हैं. इस मौके पर राजद के दिग्गाज नेत्री मंजू सिंह ने कहा कि न्यायालय ने उचित फैसला सुनाया है. राबड़ी जी और तेजस्वी जी को जमानत मिलने से विरोधियों का मुंह काला हुआ है.उन्होंने बताया कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे और लालू यादव ने जो किया है समाज के लिए गरीबों के लिए निचले तबकों के लिए उसे समाज कभी नहीं भूल पायेगा और उन्होंने बताया कि आज मुजफ्फरपुर कांड पटना कांड बृजेश ठाकुर मनीष दयाल जैसे लोग को बढ़ावा देने वाले नीतीश सरकार है.




Recent Comments