
मिशन साहसी कार्यक्रम को लेकर अभाविप ने की बैठक
छपरा (सारण) : मिशन साहसी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक देशव्यापी अभिनव प्रयोग है। इस कार्यक्रम के तहत देश भर में कार्यशाला का आयोजन कर छात्राओं को आत्मरक्षा की कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छपरा के 06 शैक्षणिक संस्थानों इम्पीरियल पब्लिके स्कूल, एस. डी. एस. कॉलेज, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सोलंकी बी.एड. कॉलेज, के. डी. पब्लिक स्कूल, न्यू ए. एन. डी. पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिग दी जाएगी। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 01 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक छात्राओं का पंजीयन किया जाना है। उसके बाद 23 अक्टूबर से प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 30 अक्टूबर को प्रशिक्षित सभी छात्राओं के हुनर का सामूहिक प्रदर्शन भी होगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्राओं की सहभागिता हो तथा उन्हें अच्छी ट्रेनिंग मिल सके इसे लेकर अभाविप के स्थानीय कार्यालय पर कराटे, टाइक्वान्डु, मार्शल आर्ट के प्रशिक्षकों एवं जिले के राष्ट्रीय व् राज्य स्तर के खिलाड़ियों के साथ बैठक हुई। इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए जगदम महाविद्यालय छात्र संघ महासचिव सह मिशन साहसी कार्यक्रम प्रमुख अपराजिता सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से देश में लगातार नारियों के सम्मान से खिलवाड़ हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। नारी के प्रतिरूप को दुर्गा के रूप में पूजने वाले भारत देश में महिलाएं आज भी खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं, पर अब नहीं। नारी किसी से कमजोर नहीं बस उन्हें अपनी शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है और इसी शक्ति को जागृत करने के लिए अभाविप देश भर में मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। अपराजिता सिंह ने आवाहन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में छात्राएँ इस कार्यक्रम से जुड़े और “सशक्त नारी – सशक्त देश” की इस अनूठे प्रयास में योगदान दें और खुद भी निडर व निर्भय बनें।
बैठक में मुख्य रूप से वू-शू के प्रशिक्षक वरुण सिन्हा, कराटे के ट्रेनर अनिल कार्की, टाइक्वान्डु के ट्रेनर विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, संध्या कुमारी, पिंकी कुमारी, समेत अभाविप के विवि संयोजक रितेश रंजन, जिला संयोजक रवि पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंशीधर कुमार, नगर छात्रा प्रमुख शिवांगी कुमारी, रिया कुमारी, निभा कुमारी आदि उपस्थित थीं।




Recent Comments